ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा श्री बालाजी मानव सेवा समिति ने अपने 15 वें वार्षिक महोत्सव के अवसर पर किया दिव्य भजन संध्या का आयोजन, एक शाम बाला जी के नाम।

संवाददाता जे एस सिसोदिया

श्री बाला जी मानव सेवा समिति द्वारा कई वर्षों से नियमित भारतीय संस्कृति का अलख जगाते हुए अनेकों सामाजिक कार्यों के माध्यम से सुर्ख़ियों में बनी रहती है I


श्री धाम मेंहदीपुर बाला जी महाराज के तर्ज पर ग्रेटर नोएडा में भव्य और दिव्य सनातन धाम का लक्ष्य लिए निरंतर कार्य कर रही है I
श्री बाला जी मानव सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि समिति संथापक – प्रबंधक सतेंद्र राघव का लक्ष्य स्पष्ट है संकल्प मजबूत है , सभी वरिष्ठ पदाधकारियों व कार्यकताओं के साथ सामाजिक सामंजस्य बनाते हुए लोगों के बीच जा रहे है I
उसी कड़ी पर कार्य करते हुए 25 अक्टूबर को दा रॉयल हैबिटेट सेंटर तिवोली ग्रेटर नोएडा में भव्य और दिव्य भजन संध्या वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ I इस कार्यक्रम में स्वर कोकिला के नाम से मशहूर गायिका पूजा सखी पटियाला वाली ने अपने भजनो से लोगों का मनमोह लिया I


पूरा पंडाल झूम उठा लोग अपने आप को नाचने गाने से रोक नहीं पाए I


ग्रेटर नोएडा के कोने कोने से आए हुए वरिष्ठ समाज सेवियों का मंच पर स्वागत किया गया I संस्था के संथापक प्रबंधक सतेंद्र राघव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में भव्य और दिव्य सनातन धाम मंदिर निर्माण का संकल्प लिए समाज में जाऊँगा और साथ में समाज के लिए हर वो सामाजिक कार्य करने का निरंतर प्रयास करता रहूँगा जिससे हमारे समाज का सनातन ,संस्कार और सभ्यता का उत्थान हो, जीवंत रहे तथा जरुरत मंद लोगों की जरूरतों में यथासंभव मदद व सहयोगी की भूमिका में किसी के काम आ सकूँ ऐसा प्रयास रहता है और रहेगा I


उन्होंने आगे बताया कि हमारी संस्था के माध्यम से आर्थिक विहीन लड़कियों की सामूहिक शादी करवाना , जरुरत मंद बच्चों व स्कूलों में कॉपी किताब व ड्रेस उपलब्ध करवाना , कैम्पों के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य में सहयोग करना, खुले में रह रहे गरीब बस्तियों व झुग्गियों में यथोचित राशन व कपडे का वितरण आदि के कार्य करते रहे है I आगे इसपर और तेजी लायी जाएगी I संस्कार केंद्र के माध्यम से निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है भजन संध्या में मुख्य यजमान के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं बिल्डर अंकुर मित्तल अपने पूरे परिवार के साथ उपस्थित रहे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए बाबा के दरबार में पहुंचे।
संस्था के सभी सदस्य पदाधिकारी अपने पूरे परिवार के साथ एवं
संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सिंघल, मुकेश यादव उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, सत्य प्रकाश अग्रवाल, महासचिव प्रमोद चौहान, सचिव आशीष बंसल, व्यवस्था प्रमुख जयप्रकाश सिंह, रविकांत चौरसिया पुनीत श्रीवास्तव, सहकोषाध्यक्ष पवन मित्तल, लेखा अधिकारी आशुतोष जैना, आर एस एस विभाग प्रचारक चरणजीत, वीएचपी विभाग संगठन मंत्री मुनेंद्र, आलोक सिंह, बीना अरोड़ा, सीमा सिंह, प्रतिमा सिंह, मिली गुप्ता, किरण मिश्रा, महिमा पाण्डेय,राखी मित्तल, अंजू शर्मा, पिंकी त्रिपाठी, नवनीता, गुड़िया सिंह, महेश, विद्या, ओम आदि लगभग 500 से ज्यादा की संख्या में भक्त एवं मातृशक्ति की उपस्थित रही I

Related Articles

Back to top button