राष्ट्रीय बजरंग दल गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने ओमीक्रोन 1 शिव शक्ति संकल्प मंदिर में शस्त्र पूजन कर,हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित कर,हिंदुओं को संगठित करने का लिया संकल्प।
संवाददाता जे एस सिसोदिया

गौतमबुद्धनगर आज दिनांक 27 10.2026 दिन मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल गौत्तम बुध नगर के कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रोन 1 शिव शक्ति संकल्प मंदिर पर शस्त्र पूजन कर हनुमान चालीसा केंद्र की स्थापना की बैठक का संचालन जिला महामंत्री संदीप तवर ने किया कार्यक्रम के आयोजक कपिल भाटी ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष रहे।

बैठक में मुख्य अतिथि मेरठ प्रांत के महामंत्री गौरव राघव रहे उन्होंने शस्त्र पूजन हिंदुओं को क्यों करना चाहिए इस पर प्रकाश डाला ओर हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित कर हिंदुओं को संगठित करने का संकल्प दिया ओर कहा हिंदू वीर है उसको विजेता बनाना है कार्यक्रम में दर्जनों मातृशक्ति के द्वारा शस्त्र पूजन के करने की उन्होंने प्रशंसा की ओर कहा हिन्दू बहन बेटियों को सशक्त और मजबूत बनाने का संगठन काम करेगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष त्रिलोक गुर्जर नवादा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया जी ने भारत में एक लाख हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित कर उनको शक्ति का केंद्र बनाना है जिले में 20 हनुमान चालीसा केंद्र चल रहे है आने वाले 6 महीने में इनकी संख्या को 100 तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा
इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संजीव सालवान, रामावतार शर्मा,रेखा गुर्जर ओजस्विनी जिला अध्यक्ष, जूली शर्मा ओजस्विनी जिला उपाध्यक्ष, इंद्रा देवी,स्वेता शर्मा,शशी पाराशर,गुड़िया शर्मा,गौरव नागर जिला मंत्री बजरंग दल, लीलू प्रधान ग्रेटर नोएडा देहात अध्यक्ष,योगिंद्र भाटी जिला मंत्री अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, पंकज ठाकुर हनुमान चालीसा केंद्र जिला अध्यक्ष,रण सिंह भाटी प्रखंड अध्यक्ष दादरी A H P,अजीत भाटी प्रखंड उपाध्यक्ष दादरी,मोहित प्रधान,देवेंद्र सिंह, अंकित भड़ाना प्रशांत ठाकुर कार्तिक ईदीश शर्मा, कपिल कुमार ,काशी शर्मा,आदि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।




