ग्रेटर नोएडा

नोएडा थाना सेक्टर-113 पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश,3 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 14 मोटरसाइकिल बरामद।

संवाददाता : जे एस सिसोदिया

नोएडा दिनांक 04/08/2026 को थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए ग्राम सर्फाबाद,सेक्टर-73 नोएडा से 3 अभियुक्त 1.अंकित राघव पुत्र देवेन्द्र 2.कौशल पत्र जोगिन्द्र सिंह 3.अमित पुत्र जयपाल को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे/निशादेही से चोरी की 14 मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल (कुल 15 मोटरसाइकिल) व 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।
अपराध करने का तरीका


अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह स्वयं की मोटरसाईकिल से रैकी करके रेस्टोरेन्ट/मॉल/जैप्टो/ब्लिंकइट आदि स्टोर्स व अन्य भीड़भाड़ वाली जगह में खडी मोटरसाइकिल को चोरी कर लेते थे व सुनसान जगह पर खडी कर देते थे तथा मौका देखकर चोरी की मोटरसाइकिल को बेच देते थे।
अभियुक्तों का विवरण
1.अंकित राघव पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम वाजिदपुर, थाना दादो, जिला अलीगढ़ वर्तमान पता ग्राम सर्फाबाद, सेक्टर-73, थाना सेक्टर-113, नोएडा शिक्षा B.Sc
2.कौशल पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी ग्राम नगला रोशन, थाना पाली, जिला अलीगढ़ वर्तमान पता ग्राम सर्फाबाद, सेक्टर-73, थाना सेक्टर-113, नोएडा शिक्षा 12वीं
3.अमित पुत्र जयपाल निवासी ग्राम नगला रोशन, थाना पाली, जिला अलीगढ़ वर्तमान पता ग्राम सर्फाबाद, सेक्टर-73, थाना सेक्टर-113, नोएडा।

Related Articles

Back to top button